अंबेडकर नगर, दिसम्बर 10 -- प्रमुख बाजारों में शौचालय, पेयजल, प्रकाश, जलभराव समेत कई अन्य प्रकार की समस्याओं से संबंधित खबर को लगभग पांच माह पूर्व बोले अम्बेडकरनगर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। उम्मीद थी कि जिम्मेदार इसे संज्ञान में लेते हुए समस्याओं को दूर कराएंगे, लेकिन अब तक कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। जिले की प्रमुख व सबसे बड़ी बाजार शहजादपुर में शौचालय, पार्किंग, जलभराव की समस्या जहां जस की तस बनी है, तो वहीं कई अन्य प्रमुख चौराहों व बाजारों में इस प्रकार की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ता है। इससे एक तरफ जहां लोगों को कई प्रकार की समस्या हो रही है, तो वहीं कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्यादातर प्रमुख बाजारों में शौचालय की सुविधा न होने से सबसे अधिक मुश्किल महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को होती है। अकबरपुर बसखारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.