अंबेडकर नगर, दिसम्बर 22 -- जिला अस्पताल में ओपीडी से जुड़ी समस्याओं को बीते दिनों ही बोले अम्बेडकरनगर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था लेकिन अब तक कोई खास बदलाव नहीं दिखा है। चिकित्सकों के कई बार विलंब से पहुंचने पर मरीजों को दिक्कत होती है। इलाज से पहले पर्ची कटवाने के लिए मरीजों व तीमारदारों को अब भी लंबी लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ता है। लंबे समय से पर्ची काउंटर की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ठंड का मौसम होने के बाद भी अब तक न तो समुचित ढंग से अलाव की व्यवस्था की जा सकी है और न ही अस्थाई रैन बसेरा ही स्थापित किया जा सका है। ऐसे में मरीजों को कुछ दिक्कतें जरूर होती हैं। वार्डों में हीटर की व्यवस्था करने के साथ ही खिड़कियों में पर्दे लगाए गए हैं। सभी दवाएं अस्पताल में उपलब्ध होने का दाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.