अमरोहा, दिसम्बर 27 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर निवासी 11वीं की छात्रा अहाना की मौत आंतों की टीबी से हुई थी। एम्स के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है। खुद छात्रा के परिजनों ने भी आंतों की टीबी से ही उसकी मौत की बात कही है। परिजनों के मुताबिक छात्रा को शुरुआत में टाइफाइड हुआ था। समय पर इलाज नहीं मिलने से उसे टीबी की बीमारी हो गई। आखिर में एम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली के एम्स अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक शहर निवासी मंसूर खान की 16 वर्षीय बेटी अहाना की मौत एडवांस इंटेस्टाइनल ट्यूबरकुलोसिस यानी आंतों की टीबी की वजह से हुई, जो एक गंभीर इंफेक्शन था। डॉक्टरों ने खाने-पीने की आदतों या फास्ट फूड, जंक फूड से छात्रा की मौत को नकारा है। डॉक्टरों के मुताबिक आंतों की टीबी ने उसकी आंतों में कई छेद कर दिए थे, और सेप्टिक फै...