सोनभद्र, अप्रैल 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान पंचमुखी मंदिर के सामने से एक बोलेरो से 50 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा और बोलेरो वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। एडीशनल एसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान पंचमुखी मंदिर के सामने मुख्य सड़क, ग्राम सहिजन खुर्द के पास मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.