आरा, फरवरी 26 -- उदवंतनगर। जिले के गजराजगंज ओपी की पुलिस ने नेशनल हाईवे से अंग्रेजी शराब जब्त की है। एक बोलेरो गाड़ी से कुल 17.640 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर गजराजगंज नेशनल हाईवे पर की। गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महतो ने बताया कि तलाशी के दौरान बोलेरो में 8 पीएम फ्रूटी के 48 पीस और इंपीरियल ब्लू के 24 पीस मिले। जब्त की गई । पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई है। नई शराब नीति के तहत गाड़ी मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.