रुद्रपुर, जुलाई 23 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बोलेरो वाहन से शराब और बीयर की 28 पेटियां बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंग्रेजी शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन को सीज कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात एएनटीएफ को सूचना मिली कि भूरारानी रोड पर एक बोलेरो में भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन चालक ने अपना नाम रमेश सिंह गुरौ मूल गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ हाल निवासी गल्ला मंडी, रुद्रपुर बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह गल्ला मंडी स्थित वाइन शॉप से शांति विहार स्थित वाइन शॉप त...