बोलेरो से बिहार भेजी जा रही 35 पेटी देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। बोलेरो से बिहार भेजी जा रही 35 पेटी देसी शराब शनिवार को बनकटा पुलिस ने गजहड़वा बतरौली तिराहे के समीप से बरामद किया। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- हरियाणा से बिहार जा रही छह लाख की अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तारबनकटा थाने की पुलिस की कार्रवाई बनकटा थाने की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि एक बोलेरो से गजहड़वा बतरौली तिराहे के रास्ते देसी शराब बिहार भेजी जा रही है। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंच कर वाहन चेकिंग करने लगी। पुलिस टीम ने संबंधित वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक तेजी से वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस न पीछा कर बोलेरो को रोक लिया। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.