प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क किनारे लघुशंका कर रहे युवक को बेकाबू बोलेरो ने कुचल दिया। पुलिस उसे सीएचसी ले गई तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सरांय टाउन निवासी नसीम खान का 31 वर्षीय बेटा फैजान खान सोमवार देर कार से नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित रिश्तेदार के घर आया था। वह देर रात घर के सामने सड़क किनारे लघुशंका कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बोलेरो उसे टक्कर मारकर कुचलते हुए भाग निकली। पुलिस पहुंची तो घायल को सीएचसी ले गई। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...