बांदा, जून 24 -- बांदा। बाइक सवार बाइक की टक्कर लगने बाद जा गिरे और दूसरी बाइक के सवार युवक की बोलेरो से कुचलकर मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका चचेरा भाई व बहनोई घायल हो गए। सूचना मिलने पर घायलों को पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे, वहीं बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया है। कमासिन थाना के ग्राम ओझा नगर लोहरा निवासी 20 वर्षीय रोहित बुधवार शाम अपनी रिश्ते की बहन की शादी में शामिल होने से बाइक से ग्राम घुरौंडा जा रहा था। हादसे के समय उसकी बाइक पर 20 वर्षीय चचेरा भाई संदीप व 30 वर्षीय बहनोई ग्राम गहबरा भी साथ में थे। बिसंडा थाना के ग्राम अमवा मोड़ पर पहुंचे। सामने से आ रही बाइक की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने रोहित के सिर को कुचल दिया। दूसरी बाइकों में साथ चल रहे पर...