सोनभद्र, मई 1 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की रात एक बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि गुरुवार की शाम को बभनी में जांच के दौरान एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। वहीं एक आरोपी जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र भगवान दास विश्वकर्मा निवासी ग्राम कोंगा, थाना बभनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बोलेरो में लदी 96 बोतल अंग्रेजी और 48 बीयर कैन बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.