सीतापुर, अप्रैल 13 -- रेउसा। कस्बे में रविवार की रात चोरों ने जमकर तांडव किया। शातिर चोरों ने कस्बे में सेवानिवृत होमगार्ड की बोलेरो गाड़ी सहित चार ई रिक्शा की बैट्री खोलकर चोरी कर ले गए। घटन की लिखत सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। रेउसा कस्बे के निवासी करुणा शंकर शुक्ला पुत्र मूले प्रसाद होमगार्ड के पद पर तैनात थे। जिनका घर नई बस्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे है। घर के बाहर उनकी बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। रविवार रात के शातिर चोर बोलेरो गाड़ी लेकर फरार हो गए। सुबह जब गाड़ी मालिक ने घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो देखा घर के बाहर ख़डी बोलेरो गाड़ी गायब थी। यह भी पढ़ें- तीन ट्रैक्टरों के बैटरी खोलकर चोर हुए फरार काफी तलाश के बाद भी बोलेरो का पता नहीं चला। इसके साथ ही रेउसा कस्बे के ही निवासी किशोरी लाल पुत्र भगव...