गिरडीह, मार्च 13 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के साढ़ा मोड़ के पास गुरुवार दोपहर बाइक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को कांग्रेस नेता मरगूब आलम ने अपने वाहन से उठाकर गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉ. काजिम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गावां से भानी मुसहर पिता देवकी मुसहर और गुड़िया मुसहर बाइक से अपने घर पत्थरडीहा जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.