बोलेरो में लदे पांच गोवंश बरामद, तस्कर फरार
बलिया, जून 25 -- बलिया। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात शहर के एससी कॉलेज के पास से बोलेरो में लदे पांच गोवंश बरामद कर लिया। हालांकि इस दौरान तस्कर भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने वाहन स्वामी तथा अज्ञात तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण और पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चौकी प्रभारी सतनी सरांय शशांक पांडेय तथा चौकी प्रभारी जापलिनगंज अजय कुमार चक्रमण कर रहे थे। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि एससी कॉलेज चौराहा के पास एक मिठाई की दुकान के पास गली में खड़ी बोलेरो में गोवंश लदे हैं। सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस के जवानों ने बोलेरो को बरामद कर लिया। उसमें लदे पांच बैल को आसपास के लोगों की मदद से नीचे उतारा गया। जांच में पता चला कि गाड़ी नरही थाना क्षेत्र के तेतारपुर निवासी मन्नू पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.