बोलेरो में लदी देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बलिया, मई 30 -- बांसडीह। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बोलेरो में लदी करीब 16 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया, जबकि बोलेरो को एमवी एक्ट में सीज कर दिया। कोतवाली के एसआई सौरभ श्रीवास्तव चक्रमण कर रहे थे। इसी बीच चौराहे से पानी टंकी जाने वाले रास्ते से गुजर रही एक बोलेरो पर संदेह होने पर जवानों ने रोक लिया। छानबीन की गयी तो उसमें करीब 16 पेटी देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि बरामद शराब की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। कोतवाल का कहना है कि शराब किसी दुकान से तस्करी के जरिये बिहार ले जाने का प्रयास था। उनका कहना है कि पकड़े गये कस्बा के वार्ड संख्या छह निवासी आकाश कुमार के खिलाफ बांसडीह कोतवाली में चार तथा सुखपुरा थाने में दो मुकदमा पहले से दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.