बोलेरो में भिड़ा बाइक सवार घायल
भदोही, अगस्त 2 -- गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के संसारापुर गांव के पास रविवार को बोलेरो में भिड़कर एक बाइक सवार घायल हो गया। बताया जाता है कि बाइक सवार धर्मेद्र कुमार 32 वर्षीय घायल हो गए। जौनपुर जिले के धनापुर बरसठी निवासी धर्मेद्र बाइक से घर जा रहा थ्ज्ञा। रास्ते में सामने खड़ी बोलेरो से टकराकर घायल हो गया। घायलावस्था में स्थानीय लोगों के सहयोग से सरकारी एंबुलेंस के सहयोग से उन्हें गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। तेज गति से चल रहे बाइक सवार आए दिन सड़क दुर्घटना में चोटिल हो जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सांप देख धीमी की बाइक, पुलिस वैन ने मारी टक्कर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.