भदोही, मई 30 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां क्षेत्र में सदौपुर गांव में बुधवार रात बोलेरो में फंसा बाइक सवार करीब 30 मीटर घिसटता चला गया। परिणामत: उसकी मौत हो गई। इस बावत विनोद कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बोलेरो चालक की लापरवाही से उनके भाई की जान गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में उसके खिलाफ केस दर्ज किया। तहरीर में विनोद कुमार ने बताया कि उनके सगे भाई अरुण कुमार 28 मई की रात बाइक से मतेथू जा रहे थे। उन्हें वहां बरात में शामिल होना था। भावापुर-सैदापुर लिंक रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार भागने का प्रयास किया। इस बीच, बाइक बोलेरो में फंसने के कारण उनके भाई करीब 30 मीटर घिसटते चले गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महाराजा चेतसिंह अस्पताल ( ज्ञानपुर) लाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.