बहराइच, मार्च 12 -- शिवपुर, संवाददाता। किसी कार्यक्रम में बुकिंग के लिए जा रहा बोलेरो चालक एक खंभे से टकरा गया। इस घटना में चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना खैरीघाट क्षेत्र के दुद्धाधारी गांव निवासी मोहित (23) पुत्र लल्लू बुधवार की देर शाम लगभग सात बजे अपनी बोलेरो लेकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में बुकिंग उठाने जा रहा था। इसी दौरान बाबूपुरवा गांव के निकट रामपुर मटिया रोड पर अनियंत्रित बोलेरो बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस चौकी वैबाही इंचार्ज महेन्द्र प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.