लातेहार, दिसम्बर 10 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को चापीपाठ गांव में बोलेरो एवं बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार अमन एक्का (16) पिता दीपक एक्का ग्राम जोरी निवासी का बायां पैर टूट गया। वहीं घायल कैलाश महली पिता दशरथ महली, गढ़बूढ़नी निवासी का एक पैर टूट गया है। घटना के बाद आस पास के ग्रामीणों के मदद से दोनों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दोनों घायल को डॉ. अमित खलखो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.