सोनभद्र, अप्रैल 29 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के नवटोलिया के पास मंगलवार को बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बोलेरो सवार कचनरवा से मां वैष्णो मंदिर बाड़ी में दर्शन करने के लिए जा रहे थे।तेलगुड़वा क्षेत्र से बाइक सवार युवक कोटा क्षेत्र की ओर जा रहा था। वह नवटोलिया के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद बोलेरो पेड़ से जा भिड़ी और खाई में पलट गई। यह भी पढ़ें- पिकअप ने रौंदे बाइक सवार, बहन-बहनोई, साले की मौत हादसे के बाद बोलेरो में दबे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन को सीधा कर सभी घायलों को बाहर निकाला। बाइक सवा...