शाहजहांपुर, मार्च 1 -- क्षेत्र के चंदोखा गांव के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बोलेरो और बाइक की टक्कर में जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बोलेरो सवारों को मामूली चोटें आईं। पूरनपुर गांव निवासी अरविंद अपने बहनोई आदेश निवासी जूही गांव, थाना परौर के साथ शाहजहांपुर से लौट रहे थे। कटरा रोड पर पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर किया गया। बोलेरो में सवार पांच लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...