मिर्जापुर, फरवरी 20 -- ड्रमंडगंज हिन्दुस्तान संवाद बारातियों को लेकर लौट रही बोलेरो लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा बेलन नहर पुल की रेलिंग में गुरुवार की रात टकरा कर पलट गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई। जबकि छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के इंद्रवार गांव निवासी लक्ष्मण पाल के पुत्र बृजेश पाल की बारात गुरुवार को लालगंज के लखनिया गांव में गई थी। यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात बाराती बोलेरो से वापस घर लौट रहे थे। चालक बोलेरो लेकर जैसे ही लालगंज के बेलन बरौधा नहर के पुल पर पहुंचा। तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गई। बोलेरो में सवार हलिया थाना क्षेत्र के बड़ौही निवासी 15 वर्षीय सुनील कुमार पाल, 16 वर्षीय अश्विनी पाल, 12 वर्षीय पवन पाल, 13 वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.