बोलेरो पिकअप की टक्कर से थार सवार घायल
आगरा, जुलाई 1 -- सिकंदरा क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की टक्कर से थार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गर्दन की हड्डी की दिल्ली के अस्पताल में सर्जरी हुई है। मामले में युवक की पत्नी जूही प्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया है। शास्त्रीपुरम अपर्णा प्रेम सोसायटी निवासी जूही प्रकाश ने बताया कि 21 जून की शाम उनके पति योगेंद्र प्रताप सिंह अपनी थार कार से जेसीबी चौराहा की ओर जा रहे थे। आरोप है कि तभी तेज गति और लापरवाही से आ रही बोलेरो पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में योगेंद्र प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गर्दन की हड्डी की मेजर सर्जरी हुई है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.