बदायूं, मार्च 2 -- उघैती, संवाददाता। बोलेरो गाड़ी पर खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।बीते दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला था। वायरल वीडियो में छह युवक चलती बोलेरो गाड़ी के ऊपर चढ़कर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने इस स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।वीडियो सामने आने के बाद थाना पुलिस ने वायरल फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की और दबिश देकर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान युवराज पुत्र फूल सिंह, रवि पुत्र राजकुमार और विकास पुत्र सतीश के रूप में हुई है। ये सभी गांव शरह बधौली के निवासी हैं। पुलिस ने बताया, आरोप...