गंगापार, फरवरी 17 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज -बांदा हाईवे पर बारा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत पांडर के पास सोमवार रात साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है। मृतक के बेटे ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। शनि कुमार निवासी पांडर के अनुसार उनके 38 वर्षीय पिता बैजनाथ पुत्र किन्नू लाल और इंद्रजीत पुत्र छेदी लाल निवासी गण पांडर थाना बारा साइकिल से जसरा बाजार से अपने घर पांडर लौट रहे थे। पांडर के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग दोनों को लेकर तुरंत एसआरएन प्रयागराज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बैजनाथ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर बारा विनोद कुमार सोनकर ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.