बोलेरो ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर
गाजीपुर, अप्रैल 24 -- खानपुर। जौनपुर-गाजीपुर रोड पर फरीदहा गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय समाजसेवी पिंटू यादव तुरंत मौके पर पहुंचे और निजी एंबुलेंस से घायलों को औड़िहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल युवकों में पंकज यादव का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया है, जबकि राजन बिंद और राहुल बिंद को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- साइकिल सवार को बचाने में खाई में पलटी बोलेरो, पांच घायल हालांकि तीनों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.