बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंदा, जीजा-साले की मौत
झांसी, जून 11 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-शिवपुरी एनएच पर गांव डगरवाहा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मध्य प्रदेश के दिनारा के गांव सेवड़ी निवासी प्रीतम अहिरवार बेटा हज्जू के परिवार में सिरमधा बंधा में धार्मिक कार्यक्रम था। बीती देर रात वह अपने जीजा प्रेमी अहिरवार बेटा डरू व गांव के साथी आनंद अहिरवार (28) बेटा कमलेश के साथ गए थे। आधी रात के बाद तीनों वापस आ रहे थे। जैसे ही आनंद बाइक लेकर डगरवाहा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। भतीजे शंकर अहिरवार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.