बोलेरो ने बांइक में मारी ठोकर, युवक की मौत
बगहा, जून 11 -- भितहा, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनिया से बिनही जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार शाम चार बजे बोलेरो ने बाइक में सामने से ठोकर मार दी। हादसे में झवठिया के चंचल यादव के पुत्र राजू कुमार यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उके चचेरे साले पतिलार के ओमप्रकाश यादव घायल हो गये। उन्हें भितहा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची, हालांकि एंबुलेंस नहीं मिलने पर करीब ढाई घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। इसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। तब बगहा से एंबुलेंस पहुंची, उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेजा। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपा कुमारी ने बताया कि सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से फरार बोलेरो की पहचान की जा रही है। आवेदन मिलने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.