बोलेरो ने ऑटो को रौंदा, महिला व एक वर्षीय मासूम की मौत
गोंडा, अगस्त 31 -- करनैलगंज,संवाददाता। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के चचरी मार्ग पर सोमवार को बरगदी पारा मोड़ के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने सामने से आ रहे सीएनजी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार एक महिला और एक वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो में मौजूद छह अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है ।
दुर्घटना का कारण शाहपुर धनावा गांव का रहने वाला एक परिवार रिश्तेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.