बक्सर, अप्रैल 14 -- नावानगर। स्थानीय पुलिस ने एक बोलेरो से 695 लीटर शराब बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान चालक व धंधेबाज पुलिस को देख गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि रात में सिकरौल मोड़ के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो पहुंची। टोर्च से रुकने का इशारा किया गया। पर चालक वाहन रोकने की बजाय उसे लेकर भागने लगा। पीछा किया गया तो भटौली पुल के पास वाहन खड़ा कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें काफी मात्रा में शराब थी। ब्लू लाइन देशी शराब 531 लीटर, एट पीएम का व्हिस्की 164 लीटर बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- बोलेरो छोड़ भागा चालक, 695 लीटर शराब बरामद शराब बरामदगी के बाद बोलेरो को जब्त कर थाना लाया गया। इस संबंध में बोलेरो मालिक और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...