कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- मंझनपुर। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ थुलगुला निवासी अजय कुमार पुत्र श्रीलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 25 मार्च को वह अपनी मां रतुली देवी को बाइक पर बैठाकर नारा जा रहा था। सैनी में डोरमा निवासी सूरज पुत्र राधेश्याम ने अपनी बोलेरो से उसकी बाइक में टक्कर मार दिया था।हादसे में उसको व मां को चोटें आई थी। चालक सूरज अपनी बोलेरो से उसकी मां को सीएचसी सिराथू ले गया और वहीं छोड़कर भाग निकला। बताया कि मां का इलाज चल रहा है। उसकी हालत ठीक नहीं है। अजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...