गिरडीह, मार्च 13 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित मुर्मू पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार देर शाम एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे रखे ईंट-गिट्टी में टक्कर मार दी। इस दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी भी उसकी चपेट में आ गई, जिससे स्कूटी सवार राजेश कुमार 36, उसकी पत्नी बबीता देवी 26 और एक डेढ़ साल का पुत्र घायल हो गए। तीनों बिरनी प्रखंड के बृंदा निवासी बताए जा रहे हैं। घायल राजेश कुमार स्पेशल ब्रांच गिरिडीह में पदस्थापन है। घायल तीनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो काफी तेज रफ्तार में आ रही थी। मुर्मू पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे एक घर के सामने रखे ईंट-गिट्टी के ढेर में जा घुसी। उसी समय वहां से गुजर रही स्कूटी भी उसकी चपेट...