फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 30 -- फर्रुखाबाद। संवाददाता इटावा बरेली हाईवे पर शनिवार देर रात बारात से लौट रही बोलेरो को डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें एक बाराती की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस की टीम ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है । अमृतपुर थाने के कुम्हरौर गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार की बारात शनिवार को छिबरामऊ गई थी। इसमें शामिल होने के लिए गांव के आकाश गुप्ता, अंकित, अजय, अवधेश, जयवीर, विजय, हरि ओम, यदुवीर गए हुए थे। यह सभी लोग बारात चढ़वाने के बाद रात में बोलेरो से घर लौट रहे थे। अभी ये हाईवे पर मसेनी चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो में सवार 28 वर्षीय आकाश गुप्ता की मौत हो गई। जबकि उक्त लोग घायल हो गए । घटना की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.