गिरडीह, मार्च 14 -- सरिया, प्रतिनिधि। गुरुवार को सरिया के नावाडीह में अनियंत्रित बोलेरो वाहन से हुई घटना में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। साथ ही पति राजेश कुमार एवं पत्नी बबीता देवी दोनों के दाहिने पैर टूट गए थे। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात के 10 बजे से एक घंटा सरिया धनवार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। इस पहल के बाद स्थानीय पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया। बोलेरो बिरनी के माखमर्गो गांव का बताया जा रहा है को जब्त कर थाना लेते गईं। साथ ही चालक मनोज मंडल जो कि सरिया का रहनेवाला है को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है। फिलहाल इस घटना के पीड़ित दोनों दंपति का इलाज असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.