बोलेरो को ओवरटेक करते समय बाइक ई-रिक्शा से भिड़ी,चार घायल
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- खमरिया संवाददाता। खमरिया थाना क्षेत्र में रेहुआ-धौरहरा डायवर्जन मार्ग पर डिग्री कॉलेज के पास मंगलवार को एक बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खमरिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार को सरसवा निवासी 22 वर्षीय शिवा पुत्र धनीराम व 18 वर्षीय अमित पुत्र गुड्डू बाइक से जा रहे थे। रास्ते में आगे चल रही बोलेरो को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क के किनारे गिरकर घायल हो गए। इसी बीच एक वहीं एक ई-रिक्शा भी गया। हादसे से बचने के लिए ई रिक्शा भी सड़क से उतरकर नीचे खाई में गिर गया। ई रिक्शा में सवार 40 वर्षीय प्रमोद पुत्र चंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.