मिर्जापुर, फरवरी 16 -- जिगना। थाना क्षेत्र के बदेवरा चौबे गाँव के सामने जिगना-मिश्रपुर मार्ग पर रविवार को बोलेरो की चपेट में आने से बाइक चालक व सवार दो महिलाएं जख्मी हो गईं। तीनों बदेवरानाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने जा रहे थे। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर बरौत गाँव निवासी 40 वर्षीय इलाकत मांझी अपनी पत्नी 36 वर्षीया अनीता तथा इसी थाना क्षेत्र के कटरा गाँव निवासी 32 वर्षीया रानी देवी पत्नी सोनू के साथ बदेवरानाथ धाम दर्शन करने जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.