बोलेरो के धक्के से महिला की मौत
गिरडीह, जून 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी-गिरिडीह पथ पर डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा के समीप शनिवार देर शाम बोलेरो वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रखंड के चेगड़ो निवासी टेकलाल महतो की पत्नी गीता देवी 32 वर्ष अपने एक पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इस दौरान वह जामतारा के समीप बाइक से उतर कर सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान डुमरी से गिरिडीह की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक बोलेरो वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिये डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.