बोलेरो के धक्के से बाइक सवार युवक जख्मी
गोपालगंज, जून 6 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता मीरगंज थाने के पिपरा गांव के समीप शनिवार को बोलेरो के धक्के से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक उचकागांव थाने के डोडापुर गांव के प्रेम राम का 18 वर्षीय बेटा मुन्ना कुमार बताया गया है। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को मुन्ना बाइक से अपने घर से चाची को लेकर मीरगंज गया था। मीरगंज में चाची को छोड़ने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान वह जैसे ही मीरगंज थाने के पिपरा गांव के समीप पहुंचा कि तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.