बेगुसराय, मई 17 -- बीहट। रिफाइनरी थाना क्षेत्र में रिफाइनरी रोड पर धत्ता मोड़ के समीप रविवार की शाम एक चार पहिए वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बेगूसराय लाखो निवासी मंटून कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले गये हैं। सिमरिया से बेगूसराय लौटने के क्रम में बेगूसराय की ओर जा रही एक बोलेरो की चपेट में आने से उक्त बाइक सवार जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...