साहिबगंज, मई 27 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ के मरचो गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक किशोर को अज्ञात बोलेरो ने ठोकर मार दिया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उपेन्द्र राय के पुत्र मुन्ना कुमार (12) सड़क किनारे खड़ा था। साहिबगंज से बोरियो की ओर जा रहा बोलेरो ने मुन्ना को धक्का मार कर भाग गया। दुर्घटना में मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर रक्सो से बोरियो आ रहे भाजपा नेता अजय ठाकुर ने घायल बच्चे को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में उपस्थित चिकित्सक डॉ. रोहित कुमार गौंड ने घायल किशोर का इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...