सीवान, मार्च 7 -- सिसव। थाना क्षेत्र के सिसवन प्रखंड मुख्यालय के पास बोलेरो के धक्के से एक अधेड व्यक्ति घायल हो गये। घायल व्यक्ति भागर गांव निवासी रामावतार महतो का पुत्र अंकित महतो है। वह प्रखंड मुख्यालय के एक दवा दुकान से दवा लेकर जैसे ही बाहर निकले सिसवन की ओर से चैनपुर की ओर जा रही बोलेरो ने उन्हें धक्का मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगो ने बोलेरो का पकडा। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...