देवरिया, मार्च 18 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर बोलेरो के टक्कर से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। आसपास के लोग घायल महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया। गौरीबाजार के लवकनी निवासी मुखिया (75) पत्नी स्व. बकरीदन बुधवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब रामपुर चौराहे पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग क्रास कर रही थी, तभी देवरिया के तरफ से मरीज लेकर गोरखपुर जा रहे बोलेरो से टकरा कर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल बुजुर्ग महिला को सीएचसी भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...