देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। तरकुलवा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चौराहे के समीप बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा दाउद करन यादव (20) पुत्र मुन्ना यादव अपनी बहन निर्जला यादव को छोड़ने के लिए बाइक से सदर रेलवे स्टेशन पर आ रहा था। बाइक पर दोस्त खुशबुद्दीन भी सवार था। अभी यह हनुमानगंज चौराहे के समीप पहुंचे थे कि अचानक एक बोलेरो ने ठोकर मार दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। लोगों के सहयोग से तीनों को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जिसमें से करन यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.