मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- पारू। आनंदपुर खरौनी गांव के पास सोमवार की रात एसएच पर बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को पारू सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों में बरुराज थाने के बरुराज वार्ड 9 निवासी सत्यनारायण साह का पुत्र भरत साह (35) और चचेरा भाई दीपक कुमार (25) शामिल है। भरत की हालत नाजुक बताई जा रही है। दीपक की 11 मार्च को शादी होने वाली है। दोनों शादी कार्ड का वितरण कर घर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.