बोलेरो की टक्कर से 15 वर्षीय बालक की मौत, चालक मौके से फरार
लखनऊ, अप्रैल 25 -- इटौंजा,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र के कुम्हरावा चौराहे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। गुलालपुर निवासी फुरकान शनिवार को कुम्हरावा चौराहे से पैदल मुसपिपरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कुर्सी की दिशा से इटौंजा की ओर आ रही एक महिंद्रा बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- पिकअप ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत टक्कर इतनी तेज थी कि फुरकान सड़क पर जा गिरा और उसका सिर बुरी तरह फट गया।बताया जा रहा है कि यह बोलेरो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.