देहरादून, फरवरी 27 -- देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। उम्मेदपुर निवासी सुरेंद्र कुमार बीते 20 जनवरी को स्कूटी से ऑफिस जा रहे थे। साईं मंदिर के पास उन्होंने बोलेरो से पास मांगा। आरोप है कि ओवरटेक करते समय बोलेरो चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में उनके बाएं कंधे की हड्डी टूट गई और घुटने के लिगामेंट फट गए। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घायल का निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। इसके बाद तहरीर दी। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि शिकायत पर गुरुवार को आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.