बोलेरो की टक्कर से सुपरवाइजर घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- जामताली। चित्रकूट निवासी 28 वर्षीय किशन सिंह रानीगंज क्षेत्र के पूरे बिछूर गांव में पानी की टंकी के पंप हाउस पर सुपरवाइजर है। सोमवार शाम वह विभागीय काम से प्रतापगढ़ गया था। प्रतापगढ़ से वह बाइक से साइट पर पूरे बिच्छूर बीरापुर जा रहा था। अभी वह दिलीपपुर जामताली मार्ग पर रामपुर अधारगंज गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में किशन जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान रामपुर अधारगंज इशरत अली मौके पर पहुंचे और घायल सुपरवाइजर को निजी वाहन से जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- सुपौल: राघोपुर में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, हायर सेंटर रेफर जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। वहीं पर टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.