बोलेरो की टक्कर से श्रमिक की मौत
बाराबंकी, जुलाई 13 -- बाराबंकी। सफदरगंज थाना व कस्बा में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर रविवार की रात तेज रफ्तार पिकअप ने एक श्रमिक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। लोगों ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बहराइच जिले का निवासी था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बहराइच जिला के थाना रानीपुर के बभुनी बुल्हा गांव निवासी गया प्रसाद (18) पुत्र स्व. केदारनाथ लोध चार भाईयों में मझला था। वह सफदरगंज कस्बा में रह कर प्यारेपुर सरैय्या बाजार स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में रह कर दिहाड़ी मजदूरी करता था। रविवार की रात करीब आठ बजे वह पैदल ही सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अयोध्या लखनऊ हाइवे स्थित सफदरगंज चौराहा पर तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गया प्रसाद गंभीर घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.