बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत के मामले में 11 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
बलरामपुर, सितम्बर 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लिशवानगर गांव में बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने हादसे के 11 दिन बाद अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हादसा 22 अगस्त की दोपहर तुलसीपुर-बलरामपुर मार्ग पर वर्मा खाद-बीज भंडार के सामने हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। लिशवानगर निवासी रामकुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता नाममुन (63) 22 अगस्त को घर से खेत की ओर छुट्टा जानवरों को देखने जा रहे थे। दोपहर करीब 2:40 बजे तुलसीपुर की ओर से बलरामपुर जा रही सफेद रंग की बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला मेमोरियल चिकित्सालय बलरामपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जांच प्रक्रिया हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.