बांदा, मार्च 12 -- पैलानी, संवाददाता। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के समीप खेत से पैदल अपने घर जा रही वृद्धा को अज्ञात बोलेरो गाड़ी की टक्कर लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष चिल्ला अर्पित पांडेय ने बताया की वृद्धा 70 वर्षीय विद्यावती पत्नी रामरूप यादव पपरेंदा गांव से एक किलोमीटर पहले सड़क से पैदल जा रही थी। तभी अज्ञात बोलेरो अपने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विद्या के बेटे नरेंद्र यादव ने बताया की उसकी मां अपने घर से तिंदवारी रोड पर अपने खेत को जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार बोलोरो ने पीछे से मेरी मां को जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के बेटे ने बताया कि वह एक भाई व चार बहन है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.