नैनीताल, जून 3 -- नैनीताल। भवाली रोड में बुधवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल युवक को बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर चोटों के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।अल्मोड़ा जिले के दन्या निवासी भगवान सिंह एक रिजॉर्ट में कार्यरत है। बुधवार सुबह वह रिजॉर्ट की पानी की टंकी की जांच करने जा रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी और चालक मय वाहन फरार हो गया। घायल को पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक के जबड़े, कान के पास फ्रैक्चर होने से हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...